Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


जम्मू - कश्मीर के सात जगहों पर छापा मार कर, मोहम्मद शाफी वानी को NIA ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है. NIA ने सात जगहों पर छापा मारा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छापेमारी जम्मू कश्मीर के डोडा, किश्...

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है. NIA ने सात जगहों पर छापा मारा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छापेमारी जम्मू कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, बारामूला के साथ साथ अनंतनाग में मारी गई है. खबर है कि छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने मोहम्मद शाफी वानी को भी गिरफ्तार कर लिया है. बता दें, 27 जून को जम्मू के वायु सेना स्टेशन दोहरा विस्फोट हुआ था. जिसके बाद जांच में सुरक्षा बलों को आईआईडी बरामद हुआ था इसके बाद से ही लगातार सुरक्षा बल ने जांच अभियान तेज कर दी थी.

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के उरी सेक्टर (Uri Sector) में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश के बाद इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सेना ने कहा कि पिछले 30 घंटे से अधिक समय से घुसपैठ रोधी अभियान जारी है. अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया गया है और एक बड़े क्षेत्र को घेर लिया गया है. सेना के मुताबिक इस साल घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश है.

हालांकि सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा कि इस साल कोई संघर्षविराम उल्लंघन नहीं हुआ है और न ही सीमा पार से कोई उकसावे की घटना हुई है. 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा, "इस साल कोई संघर्षविराम उल्लंघन नहीं हुआ. उन्होंने कहा, "घुसपैठ पर, पिछले वर्षों के विपरीत, कुछ प्रयास हुए हैं. शायद ही कोई सफल प्रयास था. मेरी जानकारी के अनुसार घुसपैठ के केवल दो प्रयास सामने आए हैं. एक बांदीपुर में निष्प्रभावी किया गया था. दूसरे की तलाश कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "उरी में पिछले 24 घंटों से ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें हमें लगा कि घुसपैठ की कोशिश की गई है. हम उनकी तलाश कर रहे हैं. क्या वे इस तरफ हैं या प्रयास करके वापस चले गए हैं. लेकिन हम काफी सतर्क हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि घुसपैठ कम से कम हो."

No comments