Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


नही थम रही कोरोना की रफ्तार… 24 घंटे में 3.33 लाख नए केस… 525 मौत…

यह भी पढ़ें -

देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। 24 घंटे में कोरोना के 3,33,533 नए मामले आए हैं। कल के मुकाबले इसमें 4...



देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। 24 घंटे में कोरोना के 3,33,533 नए मामले आए हैं। कल के मुकाबले इसमें 4,171 केसों की कमी आई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 21,87,205 हो गई है।

पोजिटिविटी दर की बात की जाए तो यह भी 17.78 फीसद पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोग ठीक हुए हैं जबकि 525 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

हालांकि मौतों का यह आंकड़ा कल के मुकाबले थोड़ा बढ़ा है। कल 488 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। कुल ठीक हुए मरीजों की बात की जाए तो यह आंकड़ा अब 3,65,60,650 पर पहुंच गया है। मंत्रालय के अनुसार कुल मौतों की संख्या अब 4,89,409 हो गई है।

वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज
बता दें कि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज कर दी है। अब कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,61,92,84,270 डोज पर आ गया है।

दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार कल कोरोना वायरस के लिए 18,75,533 सैंपल टेस्ट किए गए थे और कुल टेस्ट की बात की जाए तो कल तक कुल 71,55,20,580 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

No comments