Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


स्वच्छता पखवाड़े की जोशीली शुरुआत, शामिल हुए कलेक्टर, महापौर व नागरिक

यह भी पढ़ें -

• आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से होगी स्वच्छ और जागरूक की निगरानी : बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार • नगर में जनसाहयोग से ही सफल हुआ है अभियान, लोगों ...

• आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से होगी स्वच्छ और जागरूक की निगरानी : बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार

• नगर में जनसाहयोग से ही सफल हुआ है अभियान, लोगों की भागीदारी के लिए आभारी हूं : महापौर सफीरा साहू



जगदलपुर (वेदांत झा) : आज सुबह 7:00 बजे से जगदलपुर शहर में स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत नगर निगम अमले द्वारा की गई। इस कार्यक्रम के तहत सुबह से ही महापौर पार्षद गण स्कूली बच्चे वह जगदलपुर के नागरिकों ने मिलकर एक रैली निकाली, जिसकी अगुवाई शहर की महापौर सफिरा साहू ने की। उनके साथ रैली में मुख्य रूप से निगम सभापति यशवर्धन राव, स्वच्छता सभापति विक्रम सिंह डांगी, भगत सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के कर्मचारी गण व विद्यार्थी, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर की टीम, युवोदय, नगर निगम कर्मचारी व राजीव युवा मितान के सदस्यों ने मुख्य रूप से भाग लिया।




महापौर सफिरा साहू ने कहा कि स्वच्छता अभियान में आए सभी लोगों व संस्थाओं का मैं तहे दिल से धन्यवाद देती हूं, कि वे सभी इस नेक काम में सहभागी बने। शहर के गणमान्य नागरिकों का भी मैं आभार व्यक्त करती हूं, जिनका हमेशा इन कार्यों में सहयोग बना रहता है। उन्होंने अंत में जिला प्रशासन व प्रशासनिक कर्मचारियों का धन्यवाद दिया कि उनका हमेशा सहयोग प्राप्त होता है। बता दे सुबह लगभग 7:30 बजे से रैली लालबाग नेहरू मंच के समीप से निकली और स्वच्छता का संदेश देते हुए और नारे लगाते कुम्हड़ाकोट पार्क में पहुंची। वहां सभी ने सफाई में हाथ बंटाया। इस कार्यक्रम में बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने भी शिरकत की उन्होंने भी खरपतवार हटाने में अपनी भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने आगामी कुछ दिनों में आधुनिक तकनीकों और प्रत्येक घर में क्यूआर कोड के माध्यम से लोगों के कचरे के निस्तारण की डिजिटल जानकारी के बारे में कार्य किए जाने की जानकारी दी।



 पार्क में ही बनाए मंच से सभी अतिथियों ने अपना संभाषण दिया और उपस्थित नन्हे बच्चों को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर विधु शेखर झा ने किया। अंत में स्वच्छता सभापति विक्रम सिंह जी ने सब का आभार व्यक्त किया। शासकीय भगत सिंह शाला के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। निगमायुक्त ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा लगातार चलता रहेगा, जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

स्वच्छता पखवाड़े के प्रथम दिन यह लोग हुए शामिल :

विधु शेखर झा, रामनरेश पांडे, कोटेश्वर नायडू, अजय पाल, धीरज कश्यप, सुलता महाराणा, शिव रतन खत्री, डी के पाराशर, बादशाह खान, अनिल अग्रवाल, लिपि मेश्राम, राजीव निगम, रोशन झा, डॉ सुषमा झा, अनिल शुक्ला, चंद्र प्रकाश देवांगन, भोलाराम शांडिल्य, विनीता, उमेश सिंह, रोशनी शिंदे, विनीता बेंजामिन (प्राचार्य), किरण चौहान, अभिराम पटेल, किरण महापात्र, अंजू रावटे, नीतू शर्मा, गीता मूर्ति, भारती नामदेव सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी और स्वच्छता प्रेमी हुए शामिल।

No comments