Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


ग्रामीण को धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट पत्नी घायल

यह भी पढ़ें -

- पीड़ित परिवार ने कराया थाना में अपराध दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस - हत्या में आत्म समर्पित माओवादियों के शामिल होने की बात कह रहे म...

- पीड़ित परिवार ने कराया थाना में अपराध दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस


- हत्या में आत्म समर्पित माओवादियों के शामिल होने की बात कह रहे मृतक के परिजन


दंतेवाड़ा (कृष्णा मंडल) : भांसी थाना क्षेत्र के खुचेपाल गांव में जमीन विवाद में एक ग्रामीण को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। इस वारदात में दो समर्पित नक्सली और एक ट्रक ड्राइवर के शामिल होने के बात मृतक के परिजन कर रहे है। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना मामले की जांच चल रही है, पूछताछ जारी है। इस वारदात में कौन कौन शामिल अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

 


                                दो आत्म समर्पित नक्सली ग्रामीणों का कहना है मामला जमीन विवाद का है। उन्होंने बताया मृतक हूंगा भास्कर ने अपनी जमीन सुनील भास्कर को बेच दी थी। कुछ दिन बाद मृतक हूंगा भास्कर का मन बदला और सुनील भास्कर के घर जा कर बात किया कि मैं अब अपनी जमीन नही बेचना चाहता हू। इसी बात को लेकर दोनो का विवाद हुआ,जिसके बाद गांव के ही रहने वाले सुनील भास्कर, बुधराम कडती, बुधराम कोर्राम मिलकर हूंगा भास्कर के घर देर रात पहुंचे और हूंगा के ऊपर टांगिया से वार कर दिया। बीच बचाव के लिए हूंगा की पत्नी पहुंची जिसपर भी टांगिया से वार कर दिया जिसे भी गंभीर चोट लगी है। घटना गुरुवार देर रात की है। जिसके बाद गांव के सरपंच एवं ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ कर थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं।

No comments