Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


चौमुखी विकास के लिये संकल्पित है भाजपा सरकार - किरणदेव

यह भी पढ़ें -

  •  शहर मे लाखों के विकास कार्यो का विधायक श्री किरण देव ने किया भूमिपूजन जगदलपुर :  शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में लाखों के विकास...

 • शहर मे लाखों के विकास कार्यो का विधायक श्री किरण देव ने किया भूमिपूजन


जगदलपुर : शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में लाखों के विकास कार्यों का विधायक श्री किरण देव ने विधिवत भूमिपूजन  किया। भूमि पूजन के दौरान महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी साथ उपस्थित थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में बीटी रिनोवेशन कार्य में लाल साहू से पांडे घर तक, बस्तर डीजल से चित्रकूट रोड तक, गुप्ता गली के सामने से मुर्शिद निवास तक बीटी रिनोवेशन कार्य का भूमि पूजन किया गया। वहीं शहीद गुंडाधुर पार्क  के पास  सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया, जिसकी कुल लागत 65 लाख रुपए की है। भूमि पूजन के दौरान विधायक श्री किरण देव ने कहा कि शहर विकास में राशि की कमी नहीं होगी, विकास कार्य लगातार किए जाएंगे, जनता के मूलभूत समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। 






हमारी सरकार प्रदेश के जनता के प्रति वचनबद्ध की जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास होगा। भूमि पूजन किए गए कार्य तय सीमा में और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए  हमारी सरकार हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप प्रदेश एवं शहर का चौमुखी विकास होगा। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने भी अपनी बात रखी इस दौरान एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, सुशीला बघेल, सुषमा कश्यप, अनीता नाग, पार्षद श्रीमती सविता गुप्ता, राजपाल कसेर, भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, खेम सिंह देवांगन, दिगंबर राव, आयुक्त श्री हरेश मंडावी, नगर मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता, महामंत्री भाजपा रामाश्रय सिंह, मनोहर दत्त तिवारी, आरेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अनिल लुककड,व काफी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे। मंच संचालन श्री सुरेश गुप्ता के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के अंत पर पार्षद की नेतृत्व में वार्ड वासियों ने विधायक श्री किरण देव का अभिनंदन करते वार्ड विकास पर मांग पत्र भी दिया।

No comments