Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की राह दिखाई अमित शाह ने, बस्तर क्षेत्र में हल्दी-कुमकुम से किया स्वागत

यह भी पढ़ें -

कोंडागांव (वेदांत झा) : चुनावी रणनीति बनाने के लिए कोंडागांव में आये भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर, कांकेर और महासमुंद...

कोंडागांव (वेदांत झा) : चुनावी रणनीति बनाने के लिए कोंडागांव में आये भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस सभा में लगभग 200 भाजपा नेताओं-पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा की, जिसमें चुनाव जीतने के लिए टिप्स दिए गए। 



उन्होंने साफ किया कि बस्तर जिले के साथ साथ पूरे राज्य की जनता को भाजपा की सरकार द्वारा उनकी सेवा मिलेगी। उन्होंने कहा, "पिछले बार बस्तर सीट भाजपा को नहीं मिली थी, लेकिन इस बार हमें पूरे राज्य की 11 सीटों पर जीत का लक्ष्य है।" 



उन्होंने कहा कि ये लक्ष्य कठिन नहीं है, केवल केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और जनता को सेवा करना है। उन्होंने कहा, "भाजपा का लक्ष्य देश की जनता की सेवा करना है।" 


बस्तर, कांकेर व महासमुंद लोकसभा पर मंथन किया गया। इन तीनों लोकसभा सीटों में 24 विस हैं। इनमें से 11 भाजपा तो 13 कांग्रेस के पास हैं। इन सीटों में भाजपा कोई भी लापरवाही नहीं चाहती। गृहमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन, संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, वनमंत्री केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर सहित क्लस्टर के सभी सांसद, विधायक, महामंत्री, जिलाध्यक्ष व प्रभारी उपस्थित थे।



इस अवसर पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने हल्दी-कुमकुम और गीतों के साथ अमित शाह और मुख्यमंत्री साय का स्वागत किया। मद्देड़ से आए श्रीराम सनाय पार्टी ने देशभक्ति गीतों से अभिवादन किया। 

No comments