Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने झीरम कांड पर पूर्व की भूपेश सरकार को घेरा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने आज पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा पांच सालों में झीरम कां...

जगदलपुर : जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने आज पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा पांच सालों में झीरम कांड पर आवश्यक जांच न करने का आरोप लगाया। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा को आड़े हाथों लेते हुए, झीरम कांड में उनकी भूमिका को संदेहास्पद करार दिया। श्री मंडावी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी आलोचना अपनी चर्चा के दौरान किया।



लगाए यह बड़े आरोप : 

भाजपा की ओर से रूपसिंह मंडावी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर लोकसभा से वर्तमान प्रत्याशी कवासी लखमा पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने झीरम कांड के बाद अस्पताल से एक वायरल हुए वीडियो फुटेज का जिक्र किया, जिसमे नेता चरणदास महंत द्वारा कवासी लखमा को फटकारा जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बात कही न कही इस ओर इशारा करती है कि कवासी लखमा की इस कांड में संदेहास्पद भूमिका रही होगी। वही तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले वे लगातार झीरम कांड को लेकर कह रहे थे कि उनके पास इससे संबंधित साक्ष्य हैं, तो अपने शासन के पांच सालों में उन्होंने क्यों कुछ नही किया। 

No comments