Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


राजस्व क्षेत्र में जबरन सैकड़ों पेड़ काटे, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच बताई अपनी व्यथा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)  : ग्राम पंचायत बड़े बोदल के अंतर्गत कुछ लोगों ने बिना किसी आदेश के सैकड़ों पेड़ों को काट दिया। स्थानीय सरपंच ने ...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : ग्राम पंचायत बड़े बोदल के अंतर्गत कुछ लोगों ने बिना किसी आदेश के सैकड़ों पेड़ों को काट दिया। स्थानीय सरपंच ने कई बार प्रशासनिक कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी मगर आज तक इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। बता दें नानगुर तहसील के राजस्व क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इस पंचायत में इस तरह के गैरकानूनी कार्य किए जाने के बाद भी आज तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाना समझ से परे है।

 


वहीं सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत से बिना किसी अनुमति के ही पेड़ों को काटा गया है, जिसके लिए कुछ ग्रामवासियों ने उन्हें जानकारी दी थी। एक स्थानीय चश्मदीद द्वारा जब इन लोगों को पेड़ काटने से मना किया गया तो उसे मारने के इरादे से कुल्हाड़ी दिखाकर वहां से भगा दिया गया। 

वहीं इस विषय पर चर्चा करने हमारे संवाददाता के समक्ष कुछ स्थानीय ग्रामीणों के साथ सरपंच आज कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने नानगुर तहसीलदार और जिले के एडिशनल कलेक्टर से यहां मुलाकात कर अपनी समस्या उन्हें बताई। दोनो ही अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और जल्दी ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। 

No comments