Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


केशकाल घाट: खराब वाहन ने रोकी रफ्तार, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

यह भी पढ़ें -

केशकाल : केशकाल घाट के चौथे मोड़ पर एक वाहन के खराब हो जाने के कारण देर रात से यातायात बाधित हो गई है। वाहन धीरे-धीरे ही आगे बढ़ पा रहे हैं,...

केशकाल : केशकाल घाट के चौथे मोड़ पर एक वाहन के खराब हो जाने के कारण देर रात से यातायात बाधित हो गई है। वाहन धीरे-धीरे ही आगे बढ़ पा रहे हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो : व्हाट्सऐप (अपनी से अपनी बातें)



घटनास्थल पर पुलिस विभाग ने सुबह से ही मुस्तैदी दिखाई और वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर वाहनों को सुरक्षित निकालने में जुटी रही। हालांकि, अब भी वाहन धीमी गति से ही निकल पा रहे हैं, जिससे घाट पर लंबा जाम लग गया है।



गर्मियों के इस तपते मौसम में यात्रियों की हालत दयनीय हो गई है। घाट के अंदर किसी भी प्रकार की सुविधाओं के अभाव में यात्रीगण में भारी रोष व्याप्त है। पीने के पानी, छाया और आपातकालीन सेवाओं की कमी से यात्री बेहाल हो गए हैं।

पुलिस के आला अफसर मौके पर तैनात


यात्रियों ने प्रशासन से अपील की है कि घाट पर सुविधाओं में सुधार किया जाए और ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए तत्परता दिखाई जाए। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन तब तक यात्रियों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को जल्द ही स्थायी समाधान निकालना होगा ताकि भविष्य में ऐसी परेशानियों से बचा जा सके।

No comments