Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


विश्व महावारी दिवस पर चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी ने दिखाया महिलाओं के प्रति समर्थन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी में लगभग 99% महिलाएं पिछले कई वर्षों से सभी ब्लॉक में बेहतर कार्य कर रही हैं। हालांकि, संस...

जगदलपुर : चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी में लगभग 99% महिलाएं पिछले कई वर्षों से सभी ब्लॉक में बेहतर कार्य कर रही हैं। हालांकि, संस्था में 1% पुरुष भी कार्यरत हैं। आज विश्व महावारी दिवस के अवसर पर, जब सभी महिलाएं अपने कार्यालय पहुंचीं, तो उन्हें एक सुखद आश्चर्य का सामना करना पड़ा।



संस्था में कार्यरत पुरुष साथियों ने अपने हाथों पर लाल रंग का निशान लगा कर महिलाओं का स्वागत किया। इस प्रतीकात्मक इशारे के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि वे महिलाओं के साथ हैं और उनके संघर्ष को समझते हैं। संस्था में M&E के पद पर कार्यरत बलराम बघेल, हितेश, और रूपेंद्र ने बताया कि उनके द्वारा यह जानने के बाद कि महिलाएं हर महीने महावारी के दौरान किन कठिनाइयों का सामना करती हैं और इसके चलते कभी-कभी छुट्टी लेनी पड़ती है या कार्यालय से जल्दी वापस जाना पड़ता है, उन्होंने यह कदम उठाया।



बलराम बघेल ने कहा, "हमारे द्वारा कोई सीधा समर्थन तो नहीं किया जा सकता, परंतु हम उनके साथ खड़ा होकर उनका मनोबल बढ़ा सकते हैं।"


इस तरह के पहल से न केवल संस्थान में एक सकारात्मक माहौल बना, बल्कि यह भी सिद्ध हुआ कि कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के प्रति सहयोग और समझ का महत्व कितना अधिक है।

No comments