Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़: दो जवान घायल, एयरलिफ्ट कर गढ़चिरौली ले जाया गया

यह भी पढ़ें -

कांकेर  : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर आज एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार टकराव हुआ। यह मुठभेड़ जि...

कांकेर : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर आज एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार टकराव हुआ। यह मुठभेड़ जिला गढ़चिरौली के झारावंडी थाना क्षेत्र में छिंदभट्टी और पीव्ही 82 के बीच के जंगलों में हुई। 



सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ लगभग दोपहर 1:30 बजे शुरू हुई और आधे घंटे तक चली। इस संघर्ष में महाराष्ट्र पुलिस की C-60 पार्टी के सब इंस्पेक्टर सतीश पाटील को बाएं कंधे में गोली लगी। 


घायल सब इंस्पेक्टर को तुरंत हेलीकॉप्टर से गढ़चिरौली ले जाया गया। हेलीकॉप्टर ने कांकेर के बांद थाना से 4:07 बजे उड़ान भरी। मुठभेड़ में एक और जवान भी घायल हुआ है, जिनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।


घटना के बाद इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। 


सुरक्षा बलों की तत्परता और शीघ्र कार्रवाई से घायल जवानों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल पाई है। घटनास्थल पर अभी भी तनाव का माहौल है और सुरक्षाबल पूरी सतर्कता से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

No comments