Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


डी.ए.व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व डी.ए.व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल (उपनार) में पारंपरिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। य...

जगदलपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व डी.ए.व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल (उपनार) में पारंपरिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। यह पर्व भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो हिंदू धर्मावलंबियों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।



कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा की गई भावपूर्ण प्रार्थना से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धारण कर श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया। उनकी इस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और उत्सव की शोभा बढ़ाई।


विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज शंकर ने इस अवसर पर सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन से मित्रता, प्रेम और सद्भावना जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।



इसके बाद, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। विद्यालय के संगीत शिक्षक, श्री कृष्णकांत बर्मन ने भी एक सुंदर कृष्ण भजन की प्रस्तुति दी, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भक्ति भाव से ओतप्रोत कर दिया।


इस पावन अवसर पर बच्चों के लिए कई रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें मटकी सजावट, बांसुरी निर्माण, और ड्राइंग प्रतियोगिता शामिल थीं। इन गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण आध्यात्मिकता और परंपरा की छटा से अलंकृत रहा। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, और कर्मचारीगण इस उत्सव में शामिल होकर पारंपरिक उत्साह और भक्ति भावना का परिचय दिया। 


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह महोत्सव न केवल एक धार्मिक आयोजन था, बल्कि बच्चों और सभी उपस्थित जनों के लिए एक प्रेरणादायक और आनंदमय अनुभव भी साबित हुआ।

No comments