Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


प्रदेश के कई क्षेत्रों में दो दिन भारी बारिश के आसार

यह भी पढ़ें -

  रायपुर। प्रदेश के कई इलाकों में अगले 2 दिन भारी बारिश के आसार हैं। उसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ने से मानसूनी गतिविधियां कम होंगी। मौसम विभा...

 


रायपुर। प्रदेश के कई इलाकों में अगले 2 दिन भारी बारिश के आसार हैं। उसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ने से मानसूनी गतिविधियां कम होंगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अभी तीन अलग-अलग सिस्टम बन रहे हैं। उसी के असर से राज्य के मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश होगी।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले एक हफ्ते के दौरान मानसून थोड़ा कमजोर हुआ है। इसका असर यहां की औसत वर्षा पर पड़ा है। हालांकि अभी भी यहां बारिश औसत से 5 फीसदी ज्यादा हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस माह के अंत तक बारिश के एक-दो बड़े स्पैल आएंगे।

इससे औसत बारिश के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार से राज्य के कई इलाकों खासतौर पर मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आई है।बुधवार को तो मौसम शुष्क रहा। िदन में अच्छी धूप रही। अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव आएगा। उत्तर गुजरात में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। वह तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी तरह उत्तर पश्चिम झारखंड और उसके आस-पास के इलाके में बना निम्न दबाव का क्षेत्र भी झारखंड होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है।

तापमान 30 डिग्री पारा

तीसरा मजबूत सिस्टम उत्तरी गुजरात के समुद्र तट से आगे बढ़ रहा है। इन्हीं के असर से उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इस बीच बारिश की गतिविधियों में कमी होने से िदन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी सहित राज्य के अन्य शहरों में बुधवार को तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है।



No comments