Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


लोहण्डीगुड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने गढ़िया व अलनार धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र विकास खंड लोहण्डीगुड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने मंडल पदाधिकारी के साथ गढ़िया,अलनार,तारागांव धान...

जगदलपुर : चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र विकास खंड लोहण्डीगुड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने मंडल पदाधिकारी के साथ गढ़िया,अलनार,तारागांव धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण। धान खरीदी को लेकर स्थानीय किसानों से चर्चा की गई किसानों ने कोई भी समस्या नहीं बताई, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से ग्रामीण खुश हैं। 



धान खरीदी केन्द्रों के प्रबंधन ने धान उठाव को जानकारी दी,मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने तत्काल धान उठाव विपणन अधिकारी से फोन पर चर्चा कर तत्काल धान उठाव के लिए कहा। अधिकारी ने जल्द धान उठाव के लिए आश्वासन दिया हैं। मंडल अध्यक्ष ने कहा भाजपा के शासन में किसी भी किसानों को धान खरीदी को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली हैं। कांग्रेस के शासन में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। किसान भाइयों धान खरीदी एवं बारदाना को लेकर सड़क तक आंदोलन कर रहे थे। अब छत्तीसगढ़ में विष्णु देव के सुशासन में किसान खुश हैं। किसानो का एक-एक धान का दाना सही दाम से खरीदी हो रही है। धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण के दौरान भरत कश्यप, सावेंद्र सेठिया, साधूराम सेठिया, गुनु ठाकुर, ग्रीस ठाकुर, वासू पटेल, रामधर कश्यप, आदि सदस्यों उपस्थित थे।

No comments