Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


जिला पंचायत में बीजेपी का परचम, वेदवती कश्यप निर्विरोध बनी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बने बलदेव मांडवी

यह भी पढ़ें -

◆भाजपा कार्यालय पहुंचे फूटे पटाखे दंतेश्वरी मंदिर पहुँच कर की पूजा अर्चना  ◆मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिं...

◆भाजपा कार्यालय पहुंचे फूटे पटाखे दंतेश्वरी मंदिर पहुँच कर की पूजा अर्चना 


◆मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कुशल नेतृत्व  की जीत--रजनीश सिंह 


जगदलपुर :- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित होने के उपरांत बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। दोनों पदों के लिए नाम निर्देशित पत्र भरा गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल होने पर निर्धारित समय अवधि के उपरांत वेदवती कश्यप को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। 



जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने प्रदान किया। इसके उपरांत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया गया जिसमें बलदेव माड़वी विजय घोषित किए गए।


     बस्तर मे पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत में भाजपा ने कब्जा जमाया है। बुधवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के सबसे बड़े जिला पंचायत के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें पूर्व सांसद दिनेश कश्यप की पत्नी वेदवती कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुनी गई।वेदवती दूसरी बार चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित वेदवती निर्विरोध चुनाव जीती.

     उपाध्यक्ष के रूप में भाजपा समर्थित बलदेव मांडवी एवं निर्दलीय प्रत्याशी वनवासी मौर्य की बीच चुनाव हुए जिसमें बलदेव मांडवी को 09 एवं वनवासी मौर्य को 05 मत प्राप्त हुए जिसमें बलदेव मांडवी उपाध्यक्ष चुन लिए गए। 

      चुनाव जीतने के बाद सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचकर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त किया। दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

      भाजपा संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति की जीत है। सभी मतदाताओं का आभार मानता हूँ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कुशल नेतृत्व की जीत है।

No comments