Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय मूल्यांकन बोर्ड में महेंद्रकांत और जयराम दास की नियुक्ति

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:  राज्यपाल के आदेश पर, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के शिक्षा संबंधी योजनाओं एवं मूल्यांकन कार्यों में स्थानीय भागीदारी क...

जगदलपुर: राज्यपाल के आदेश पर, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के शिक्षा संबंधी योजनाओं एवं मूल्यांकन कार्यों में स्थानीय भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु दो प्रमुख समाजसेवियों को विश्वविद्यालय मूल्यांकन बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।



नियुक्त किए गए सदस्य महेन्द्रकांत संगमी और जयराम दास हैं, जो सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 30(1)(ख) के अंतर्गत की गई है। यह निर्णय शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रस्ताव पर राज्यपाल द्वारा अनुमोदित किया गया है।

यह कदम स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शिक्षा व्यवस्था में सीधी भागीदारी को दर्शाता है और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

No comments