◆ करीत गाँव से प्रारंभ होकर माँ दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष संपन्न हुई एकता पदयात्रा ◆आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदा...
◆करीत गाँव से प्रारंभ होकर माँ दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष संपन्न हुई एकता पदयात्रा
◆आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान अविस्मरणीय
◆वन मंत्री केदार कश्यप
◆सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया - सांसद महेश कश्यप
◆भाजपा समूचे देश में निकाल रही एकता पदयात्रा - भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय
जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- भारतीय जनता पार्टी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर एकता पदयात्रा का आयोजन पूरे देश में कर रही है। इसी तारतम्य में आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बस्तर विधानसभा के करीत गाँव से जगदलपुर तक एकता पदयात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुये। वन मंत्री केदार कश्यप,सांसद महेश कश्यप,चित्रकोट विधायक विनायक गोयल,अजजा आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप,लच्छू राम कश्यप,जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप,बलदेव मण्डावी,निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीसराम बेसरा,जिला उपाध्यक्ष आर्येन्द्र आर्य आदि एकता पदयात्रा में प्रमुखता से शामिल हुये। पदयात्रा के बीच में सभायें भी आयोजित की गयी। जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।




No comments