Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सहायक शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप।

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) :- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन,जिला इकाई बस्तर द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,शिक्षा मंत...

जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन,जिला इकाई बस्तर द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,शिक्षा मंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया..

_ज्ञापन जिला कलेक्टर,बस्तर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया,जिसमें शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है...


_फेडरेशन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं...



_पहली मांग के तहत मोदी की गारंटी के अनुरूप सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर कर सभी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने की मांग की गई है।



_दूसरी मांग में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए सभी एल.बी. शिक्षकों को समस्त लाभ देने की बात कही गई है।



_तीसरी मांग टी.ई.टी. की अनिवार्यता को समाप्त करने को लेकर है,जिसके लिए राज्य सरकार से आवश्यक पहल करने की मांग की गई।



_चौथी मांग शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था से जुड़ी है, जिसमें शिक्षकों के स्वयं के मोबाइल पर बी.एस.एन.एल. सिम की अनिवार्यता समाप्त करने एवं इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने की अपील की गई है।


_फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आगे आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं...।।

No comments