Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बीजापुर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 6 माओवादी ढेर; AK-47 सहित 6 हथियार बरामद

यह भी पढ़ें -

बीजापुर | 18 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी सघन सर्च ऑपरेशन के दौरा...

बीजापुर | 18 जनवरी 2026:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। 17 जनवरी से चल रहे इस अभियान की निरंतरता में 18 जनवरी को हुई मुठभेड़ों के बाद कुल 06 माओवादी कैडरों के शव, जिनमें 04 महिला माओवादी शामिल हैं, बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से AK-47, INSAS, कार्बाइन और .303 राइफल सहित कुल 06 ग्रेडेड हथियार भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बीजापुर के जंगल-पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी के शीर्ष कैडरों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 17 जनवरी से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी को दिन के समय दो माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए थे, जबकि उसी दिन शाम को हुई मुठभेड़ में दो और माओवादी ढेर किए गए। इसके बाद 18 जनवरी को हुई मुठभेड़ के पश्चात सर्चिंग के दौरान दो और वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव मिले, जिनके पास से INSAS और .303 राइफल बरामद हुई।

अब तक की पहचान प्रक्रिया में मृत माओवादी कैडरों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात नाम सामने आए हैं, जिनमें

DVCM दिलीप बेड़जा, ACM माड़वी कोसा, ACM लक्खी मड़काम और PM (पार्टी मेंबर) राधा मेट्टा शामिल हैं। शेष दो माओवादियों की पहचान की कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि डीआरजी, कोबरा, एसटीएफ, स्थानीय पुलिस एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में स्थायी शांति की स्थापना के उद्देश्य से माओवादियों के विरुद्ध सटीक, समन्वित और निर्णायक कार्रवाई लगातार जारी है।

फिलहाल, मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास सघन सर्चिंग अभियान सतत रूप से चल रहा है। अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट पृथक रूप से जारी की जाएगी।

No comments