Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों ने 15 दिन बाद खत्म की हड़ताल

यह भी पढ़ें -

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री से हुई लंबी चर्चा, जल्द सकारात्मक निर्णय के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज ड...

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री से हुई लंबी चर्चा, जल्द सकारात्मक निर्णय के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस

जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के इंटर्न चिकित्सकों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को समाप्त कर दी। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ हुई लंबी चर्चा और मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने के आश्वासन के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने आंदोलन वापस लेने का फैसला किया।

इंटर्न चिकित्सक एक सूत्रीय मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से आंदोलनरत थे। उनका कहना था कि वर्तमान में उन्हें 15,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाना चाहिए। चिकित्सकों के अनुसार, इस मांग को लेकर वे पूर्व में सरकार को पत्र और ज्ञापन के माध्यम से कई बार अवगत करा चुके थे। इसके बावजूद मांग पर निर्णय नहीं होने के बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी।

हड़ताल के दौरान इंटर्न चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में तंबू लगाकर प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग के साथ यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में इंटर्न और पीजी रेजिडेंट चिकित्सकों को मिलने वाला स्टाइपेंड अन्य राज्यों की तुलना में कम है। इसी आधार पर उन्होंने स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग रखी।

लगातार 15 दिनों तक चले आंदोलन के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने इंटर्न चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल को अपने कार्यालय बुलाया। यहां कई घंटे तक चली बैठक में चिकित्सकों ने अपनी मांग, स्टाइपेंड की वर्तमान स्थिति और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। चर्चा के दौरान सरकार की ओर से मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद इंटर्न चिकित्सकों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इंटर्न चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात और हड़ताल समाप्त होने की जानकारी साझा की।

हालांकि, स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर अभी अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। ऐसे में इंटर्न चिकित्सकों की नजर अब सरकार के आगामी फैसले पर है। चिकित्सकों को उम्मीद है कि सरकार जल्द उनकी मांग पर ठोस निर्णय लेकर स्टाइपेंड में बढ़ोतरी करेगी।

No comments