Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नशीली टेबलेट की तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्रवाई, 420 Alprazolam टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर। बस्तर जिले में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बोधघाट थाना...

जगदलपुर। बस्तर जिले में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बोधघाट थाना पुलिस ने अवैध रूप से नशीली टेबलेट का परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से Alprazolam की 420 नशीली टेबलेट (28 पत्ते) बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 68 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करीब 20-21 वर्ष का एक युवक हरे रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहने हुए मोटरसाइकिल से ओडिशा की ओर से अड़ावल मार्ग होते हुए जगदलपुर की तरफ आ रहा है। उसके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट हैं, जिन्हें बिक्री के लिए लाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में बोधघाट थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने ओडिशा रोड स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप के पास एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहन और युवक को रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में युवक की पहचान बादल नाग उर्फ टिन्नी (20), पिता अनिल नाग, निवासी दंतेश्वरी वार्ड, बैला बाजार, जगदलपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके झोले से Alprazolam की 28 पत्तियों में कुल 420 टेबलेट बरामद हुईं। इसके अलावा पुलिस ने एक पुराना Oppo टच स्क्रीन मोबाइल और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 17 KU 6721 भी जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, बरामद नशीली टेबलेट, मोबाइल और मोटरसाइकिल समेत जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 2 लाख 8 हजार रुपये है। प्रतिबंधित टेबलेट के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21(B) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड के लिए विशेष NDPS न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग एवं सुनील मनहर तथा आरक्षक युवराज ठाकुर और दीपक मिंज की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments