29 अगस्त से शुरू होगी कलश यात्रा, 3 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा; 5 सितंबर को महाभंडारे का आयोजन जगदलपुर। (विमलेंदु शेखर झा) श्रीकृ...
29 अगस्त से शुरू होगी कलश यात्रा, 3 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा; 5 सितंबर को महाभंडारे का आयोजन
जगदलपुर। (विमलेंदु शेखर झा) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन को लेकर पंजाब सनातन धर्म सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के साथ कार्यक्रमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि जन्माष्टमी महोत्सव के तहत 29 अगस्त से कलश यात्रा प्रारंभ होगी, जबकि 3 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 5 सितंबर को महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए सभा के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महाभंडारे की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सभा के युवा सदस्यों को दी गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सभी कार्यक्रमों को भव्य, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सहभागिता को देखते हुए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


No comments