Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने लगाई जनचौपाल

यह भी पढ़ें -

लालबाग मंडल में मतदाता सूची की पारदर्शिता और मतदान के अधिकार पर हुई चर्चा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व वार्डवासी हुए शामिल जगदलपुर (विमलें...


लालबाग मंडल में मतदाता सूची की पारदर्शिता और मतदान के अधिकार पर हुई चर्चा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व वार्डवासी हुए शामिल

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)। लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संदेश के साथ उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने लालबाग मंडल में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जनचौपाल का आयोजन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम यादव एवं लालबाग मंडल अध्यक्ष दंतेश्वर राव ने किया। जनचौपाल में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, मतदाता सूची की पारदर्शिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों का जागरूक होना जरूरी है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा प्रयास है। उन्होंने मतदाता सूची में संभावित गड़बड़ियों और पात्र मतदाताओं के नाम हटने की आशंका पर चिंता जताते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर इन मुद्दों पर जागरूकता फैला रही है।

मंडल कांग्रेस अध्यक्ष दंतेश्वर राव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और वोट के माध्यम से ही उसकी आवाज व्यवस्था तक पहुंचती है। जनचौपाल का उद्देश्य लोगों को चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और उनकी समस्याओं एवं शंकाओं पर संवाद करना है।

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव मतदान का समान अधिकार प्राप्त है। वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आवाज और अधिकारों की पहचान है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जनचौपाल में चंद्रशेखर आजाद वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, भगत सिंह वार्ड, वीर सावरकर वार्ड और भैरम देव वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्डवासी शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष यादव, दिनेश यदु, गौरनाथ नाग, पार्षद राकेश मौर्य, पूर्व पार्षद जोगेश्वरी राव, सुलेखा प्रजापति, लुकेश निषाद, संतोष प्रजापति, ममता निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments