Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर डालडा और खराब मिठाइयां कराईं नष्ट

यह भी पढ़ें -

आड़ावाल में 12 किलो एक्सपायर डालडा और 8 किलो रसगुल्ला नष्ट, जगदलपुर में 10 किलो अस्वच्छ खोवा पर कार्रवाई जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)। दीपाव...

आड़ावाल में 12 किलो एक्सपायर डालडा और 8 किलो रसगुल्ला नष्ट, जगदलपुर में 10 किलो अस्वच्छ खोवा पर कार्रवाई

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले में मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण शुरू किया है। इसी अभियान के तहत आड़ावाल और जगदलपुर की दुकानों में जांच के दौरान एक्सपायर डालडा, अस्वच्छ स्थिति में रखा खोवा और रसगुल्ला नष्ट कराया गया। साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य विभाग की टीम ने आड़ावाल स्थित मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा, काजू कतली, सलोनी, कलाकंद, पेड़ा, काला जामुन, गुलाब जामुन, नारियल लड्डू, मिक्सचर नमकीन, डोडा बर्फी और बेसन पापड़ी के नमूने संकलित किए। जांच के लिए इन्हें प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के दौरान 12 किलोग्राम एक्सपायर डालडा और 8 किलोग्राम रसगुल्ला नष्ट कराया गया।

इसी तरह जगदलपुर की मिठाई दुकानों में खोवा, गुलाब जामुन, सेव नमकीन, चावल, उड़द दाल, चक्की आटा, केसर बाटी, पेस्ट्री, चमचम, खोवा पेड़ा और कुकीज के नमूने लिए गए। इस दौरान लगभग 10 किलोग्राम खोवा अस्वच्छ स्थिति में रखा पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण लगातार जारी है। कार्रवाई के दौरान पांच खाद्य प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार के लिए सुधार सूचना पत्र भी जारी किए गए हैं।

यह पूरी कार्रवाई अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्रीमती पूनम कुंजाम के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार नाग और नमूना सहायक नंदकिशोर हिरवानी की संयुक्त टीम ने की।

No comments