Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पर्वतारोही नैना धाकड़ और यात्री रोहन अग्रवाल हुए सम्मानित

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम में 18 जनवरी ‘22 को बस्तर चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, इंद्रावती बचाओ अभियान व रोटरी क्लब द्वारा बस्...

जगदलपुर : एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम में 18 जनवरी ‘22 को बस्तर चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, इंद्रावती बचाओ अभियान व रोटरी क्लब द्वारा बस्तर की बेटी पर्वतारोही नैना धाकड़ व पर्यावरण हेतु प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु जन जागरण में पैदल व लिफ़्ट द्वारा यात्रा करने वाले कामटी के रोहन अग्रवाल के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।



दोनों युवाओं का अभिनंदन किया गया साथ उनकी भावना से भी वाक़िफ़ हुए।नैना ने अपनी दुरूह हिमालय विजय और उस दौरान कठिन परिश्रम के 75 दिनों के अनुभव सुनाए तो रोहन ने अब तक की यात्रा के कुछ अनुभव सुनाए, आगे की योजना बताई और प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए सभी का समर्थन व सहयोग मांगा।



बस्तर चेम्बर तथा इंद्रावती बचाओ अभियान की ओर से दोनों प्रतिभाशाली युवाओं का तिलक, शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई।

No comments