Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

माता गुड़ी हमारी आस्था का केंद्र.. भूपेश सरकार माता गुड़ियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कृत संकल्पित - रेखचंद जैन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू ने शहर के गु...

जगदलपुर : विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू ने शहर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड एवं लोकमान्य तिलक वार्ड की सीमा पर स्थित ग्राम कंगोली के कोटगुडिन जलनी मातागुडी के निर्माण कार्य पांच लाख एवं माता संतोषी वार्ड गुड़ी के माता संतोषी गुड़ी के जीर्णोद्धार कार्य लागत पांच लाख रुपए एवं विवेकानन्द वार्ड में 5.71 लाख रुपए सड़क डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया।



विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू ने शहर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 एवं लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 की सीमा पर स्थित ग्राम कंगोली के कोटगुडिन जलनी मातागुडी के जीर्णोद्धार कार्य लागत 5 लाख रुपए एवं माता संतोषी वार्ड में माता संतोषी गुड़ी के जीर्णोद्धार कार्य लागत 5 लाख रुपए एवं विवेकानन्द वार्ड में सुखदेव घर से भूपेंद्र देहारी घर तक 200 मीटर बी टी रोड डामरीकरण कार्य लागत 5 लाख 71 हजार रुपए तक के कार्यों का भूमिपूजन किया।



इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में जहां पूरे देश में विकास कार्य बंद पड़े हैं वहीं हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है हमारे बस्तर में माता गुड़ियों का विशेष महत्व है इसके संवर्धन एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।



नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू ने कहा की हमारे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी के रहते शहर विकास की राशि के लिए हमें आसाना भी पार नहीं करना पड़ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी हमारे वार्डों के लिए तत्काल राशि स्वीकृत कर रहे हैं।


इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू पार्षद सुशीला बघेल,पंचराज सिंह, बलराम यादव, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप,लता निषाद, सुखराम नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी, एल्डर मैन कौशल नागवंशी, अमरनाथ सिंह, पूर्व पार्षद राकेश मौर्य,जलंधर , वरिष्ठ नागरिक मगराज खत्री , बलीराम कश्यप, रामदास बघेल,विक्की निषाद,प्रेमवती,कमलवती कश्यप,लखमी,सुंदरमणी निषाद, समेत वार्ड वासियों सहित नगर निगम के अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

No comments