जगदलपुर : जिला प्रशासन के द्वारा समस्त शासकीय व अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को टीका लगाने का निर्देश दिया गया था। जिसमे उन्हें...
जगदलपुर : जिला प्रशासन के द्वारा समस्त शासकीय व अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को टीका लगाने का निर्देश दिया गया था। जिसमे उन्हें 3 दिनों में अधिक से अधिक बच्चों को टीका लगाने कहा गया था। केंद्र एवं राज्य शासन के आदेश पर 15 से 18 आयु वर्ग के समस्त बच्चों को कोविड टीका लगाया जाना है, सभी शालाओं के प्राचार्यों को 3 दिन के अंदर स्वयं रुचि लेकर अपने संस्था के उपरोक्त आयु वर्ग के समस्त बच्चों को राज्य शासन से प्राप्त कोविड प्रोटोकॉल एवं दिशानिर्देशों का पालन करते हुए टीका लगवाना सुनिश्चित करने कहा गया है। प्रशासन के निर्देशानुसार आवश्यक रूप से टीका लगवाए। कुल मिलाकर 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में शत प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने कहा कि प्रशासन के आदेश पर सभी स्कूल बंद हो चुके हैं ऐसे में नियमित रूप से टीकाकरण कैसे किया जाएगा स्कूलों के बंद होने से पहले बड़ी संख्या में 15 साल से अधिक उम्र के बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा था, लेकिन स्कूल बंद होने की वजह से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
तोकापाल के खंड शिक्षा अधिकारी बली राम बघेल ने बताया कि हमारे विकासखंड में हम 15 वर्ष के उपर के आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण में कुल 3030 बच्चों में से 2715 बच्चों का टीका पूर्ण करवा चुके हैं। वहीं 315 बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है। जिसे जल्द ही पूरा कर दिया जायेगा।

No comments