जगदलपुर : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आँग्ल नववर्ष पर 01 जनवरी 2022 दिन शनिवार को महर्षि सदाफल देव आश्रम बोधघाट सिंचाई कॉलोनी जगदलपुर मे...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आँग्ल नववर्ष पर 01 जनवरी 2022 दिन शनिवार को महर्षि सदाफल देव आश्रम बोधघाट सिंचाई कॉलोनी जगदलपुर में विश्व शांति वैदिक हवन एवं सत्संग का आयोजन किया गया।
वर्षो से विहंगम योग के क्रियात्मक साधन द्वारा शिष्य जिज्ञासु भाई बहन आत्मिक उन्नति, व्यवहारिक, आध्यात्मिक, शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ विविध कर्मक्षेत्र में सफल हो रहे हैं। विहंगम योग के प्रवर्तक सद्गुरु सदाफल देव जी हैं व प्रचारक परम्परा सद्गुरु आचार्य धर्मचन्द्रदेव, वर्तमान में आचार्य स्वतन्त्र देव व आचार्य विज्ञान देव जी हैं।
इस अवसर पर आश्रम प्रभारी एल. बी. मौर्या जी, एस. एस.नाग, रमेश राव, हरेश साहू, कुंजलता साहू, महेश देवांगन, रवेंद्र प्रसाद कोर्राम, कंचन नाग, पूर्णिमा सरोज, हेना बिस्वास, रोहित सरोज, नायनी जंगैया, विशाखा साहू, एल साहू, सुनील पिल्ले,दीपक कश्यप, मोसूराम नाइक, बलीराम कश्यप एवं जिले के विहंगम योग सन्त समाज के साधक, शिष्य व पदाधिकारी एवं जिज्ञासु उपस्थित थे ।
No comments