Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर व्यापारियों को बड़ी सौगात दी ,अब गली मोहल्लों सहित रिहायशी क्षेत्रों में संचालित होंगी नियमित दुकानें

यह भी पढ़ें -

रायपुर।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है। इससे 8 लाख व्यापारी लाभान्वित होंगे। यह जानकारी छत्तीसग...



रायपुर।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है। इससे 8 लाख व्यापारी लाभान्वित होंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के गली, मोहल्लों से लेकर रिहायशी क्षेत्रों में संचालित दुकानें अब नियमित होगी। चैंबर की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस महती योजना को स्वीकृति दी है।

व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितिकरण की घोषणा का चैंबर ऑफ कॉमर्स ने स्वागत किया है। कुछ दिनों पूर्व रिहायशी, आवासीय और गैर व्यवसायिक इलाकों में चल रही दुकानों को वैध मान्यता देने के लिए चैंबर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी को घोषणा करते हुए प्रदेश के लाखों व्यापारियों को सौगात दी है। रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितिकरण के लिए आवश्यक प्रावधान करने की घोषणा की है। इस घोषणा से व्यापार जगत में हर्ष व्याप्त है। चैंबर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

No comments