Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सरकारी और प्राइवेट कॉलेज होंगे बंद… ऑनलाइन पद्धति से होगी पढ़ाई…

यह भी पढ़ें -

कोरिया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुलदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार कोरोना वायरस नियंत्रण के संबं...



कोरिया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुलदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार कोरोना वायरस नियंत्रण के संबंध में जारी किए गए दिशा- निर्देशों के सम्बंध में जिले में कोविड 19 की बढ़ती स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आदेश जारी है। उन्होंने जिले के राजकीय, निजी विश्वविद्यालय, शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों का तत्काल प्रभाव से प्रतिबधिंत करते हुए समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्वति से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक अमले में एक तिहाई रोस्टर पद्वति से उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।

रोस्टर डयूटी वाले दिवसरों पर शैक्षणिक अमले द्वारा शिक्षण कार्य महाविद्यालय से एवं शेष दिवसों में निवास सही ऑनलाईन अध्यापन कार्य महाविद्यालय के समस-सारिणी अनुसार नियत समय पर लिया जावे। इसी प्रकार महाविद्यालय के गैर-शैक्षणिक काय्र रोस्टर डयूटी अनुसार उपस्थित कर्मचारियों द्वारा महाविद्यालय मे ंउपस्थित होकर किया जायेगा। किन्तु शेष समस्त कर्मचारी वर्क-फ्रॉम होम पद्वति से दूरभाष या ऑनलाईन प्रक्रिया से कार्याे में सहयोग करेंगे।

शिक्षा सत्र 2021-22 सेमेस्टर पद्वति वाले सभी पाठयक्रमों की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाईन, ब्लैन्डेड मोड में आयोजित की जावे। विश्वविद्यालयों द्वारा इस संबंध में उनकी कार्य परिषद के अनुमोदन से विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये जायेगें तथा किसी भी स्थिति में अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अवकाश स्वीकृति कराये बिना तथा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय का त्याग नही किया जायेगा।

No comments