Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छत्तीसगढ़: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार ठोकर मौके पर दोनों की मौत… जांच में जुटी पुलिस…

यह भी पढ़ें -

बिलासपुर:   जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला में काम खत्म कर अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ...



बिलासपुर: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला में काम खत्म कर अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले मोहन देवांगन और जावेद खान बिलासपुर के एक बार में काम किया करते थे।

14 जनवरी की रात बार का खत्म होने के बाद करीब 1.30 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर मोहन के घर कुदुदंड लौट रहे थे, तभी मंगला के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों का शव सिम्स के मर्चुरी भेजा, और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

No comments