Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

धनुष- ऐश्वर्या के तलाक की खबरों को धनुष के पिता ने किया खारिज

यह भी पढ़ें -

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही दोनो...



साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही दोनों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक असल वजह सामने नहीं आई है। इस बीच धनुष के पिता और फिल्म निर्माता कस्तूरी राजा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

धनुष के पिता ने बताई असल वजह
धनुष के पिता ने दोनों के अलग होने की वजह को पारिवारिक झगड़ा करार दिया है। उन्होंने सारी अफवाहों को खारिज करते हुए एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि धनुष और ऐश्वर्या तलाक नहीं ले रहे हैं। कस्तूरी राजा ने आगे कहा कि धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की वजह सिर्फ असहमति है। जैसे हर विवाहित जोड़े के बीच झगड़ा होता है, वैसे ही यह एक पारिवारिक झगड़ा है। इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों तलाक ले रहे हैं। फिलहाल, धनुष और ऐश्वर्या दोनों ही चेन्नई में नहीं हैं। मेरी दोनों से बात हुई, वह दोनों हैदराबाद में हैं।

बता दें कि धनुष ने 2004 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं- यात्रा और लिंगा। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की जानकारी दी थी।

No comments