Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


निखरते जा रहे हैं बच्चे धीरे-धीरे, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक शाला के समर कैंप में अब तक 88 बच्चे सम्मिलित

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल इन दिनों आनंदायी तरीके से समर कैंप संचालित करने के लिए प्रयास कर रहा है।...

जगदलपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल इन दिनों आनंदायी तरीके से समर कैंप संचालित करने के लिए प्रयास कर रहा है। इस समर कैंप से बच्चों के साथ-साथ पालक भी प्रसन्न हैं। इसी का परिणाम है कि बच्चों की संख्या इस समर कैंप में धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। आज के समर कैंप में 35 बालक और 45 बालिकाएं कुल 80 विद्यार्थी उपस्थित थे।



प्रतिदिन की भांति सभी विद्यार्थियों को मनोरंजक तरीके से स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं ली गई जिसमें सामान्य शिष्टाचार एवं बातचीत के तरीके बताए गए। स्पोकन इंग्लिश प्रियंका सतपथी एवं नीता शुक्ला के नेतृत्व में रोचक तरीके से बताया गया। 



अपर्णा मिगलानी लता जोशी एवं मोहनीश पांडे ने आर्ट एवं क्राफ्ट के बारे में पेपर आर्ट की जानकारी दी। इसे भी बच्चों ने बहुत आनंददायक तरीके से सीखा।



बच्चों को प्रतिदिन लाइब्रेरी भी दिखाया जाता है वे लाइब्रेरी में भी कुछ समय बिताते हैं। लाइब्रेरी के प्रभारी राजीव सिंह ठाकुर एवं पंकज मूर्ति थे। लाइब्रेरी के सामने छोटा सा पार्क है जहां बच्चे खेलकूद भी करते हैं।



संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने बताया कि आत्मानंद स्कूल शासन की एक महती योजना है। शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए जिला कलेक्टर रजत बंसल जी एवं जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान जी समय-समय पर निर्देश एवं मार्गदर्शन देते हैं इसी के आधार पर विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने का संस्था द्वारा प्रयास किया जा रहा है।


इस समर कैंप में कोई भी विद्यार्थी किसी भी ग्राम के अथवा किसी भी कक्षा के हों वे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय तोकापाल में सम्मिलित हो सकते हैं। यह विशेष समर कैंप प्रतिदिन प्रातः 8:00 से 10:30 तक संचालित किया जाता है।

No comments