Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भव्य तरीके से संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : टीम भावना से काम करें तो बड़े-बड़े काम अच्छे तरीके से संपन्न हो जाते हैं इसका उदाहरण प्रस्तुत किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्र...

जगदलपुर : टीम भावना से काम करें तो बड़े-बड़े काम अच्छे तरीके से संपन्न हो जाते हैं इसका उदाहरण प्रस्तुत किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल ने। इस सत्र में तोकापाल के विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं, पालकों,स्थानीय नागरिकों ,अधिकारियों के आपसी सामंजस्य से सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो रहे हैं। इसी क्रम में वार्षिक उत्सव के कार्य को भी सभी लोगों ने टीम भावना के साथ मिलजुल कर भव्य रुप से अंजाम तक पहुंचाया।
           स्थानीय जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों ने भी इसमें बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद दीपक बैज उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट के विधायक राजमन वेंजाम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बलराम मौर्य छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन थे।


        शालेय विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व मंचासीन अतिथियों ने स्वामी आत्मानंद तोकापाल द्वारा वर्ष भर में की गई प्रमुख उपलब्धियों की वार्षिक प्रथम पत्रिका का विमोचन भी किया। मंचासीन अतिथियों ने संस्था द्वारा वर्षभर की गतिविधियों की बेहतरीन पुस्तिका बनाने की बधाई दी।
      मंचासीन प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में सहदेव नाग ब्लॉक अध्यक्ष तोकापाल, सुखदेव सेठिया सांसद प्रतिनिधि, गणेश गावडे विधायक प्रतिनिधि, हीरालाल पटेल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष , जनपद सदस्य सुभाष बघेल ,सरपंच केशलूर नकुल मौर्य, मावली भाटा सरपंच बंको भास्कर, तेली मारेगा सरपंच जयमन मौर्य, संतोष कश्यप उपसरपंच केशलूर, अभिषेक डेविड ,मोहनीश नाग ,चंद्रकांत टेकाम ,विजय नाग, कृष्णा कश्यप, फोटका ,मुन्ना कश्यप, डोमा कश्यप ,भारत चालकी, दीपक सेठिया सहित अनेक ग्रामीण और पालक उपस्थित थे।
        प्रमुख अधिकारियों में से तोकापाल जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र बहादुर, खंड शिक्षा अधिकारी पूनम सलाम, बीआरसी अजय शर्मा ,आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम तोकापाल के प्राचार्य विधु शेखर झा आदि मंचासीन थे।
       मुख्य अतिथि सांसद दीपक बैज ने अपने संबोधन में वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अंग्रेजी शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में भी अंग्रेजी शिक्षा की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।
     विधायक राजमल वेंजाम ने तोकापाल आत्मानंद द्वारा किए जा रहे हैं समय-समय पर अनेक कार्यक्रम एवं उपलब्धियों की सराहना की इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा के परिणाम को बेहतर लाने के लिए भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
    बलराम मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के पढ़ने की अवसरों में प्राप्त होने वाली सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब ग्रामीण बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
      वार्षिक उत्सव के इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के तालमेल तथा समर्पण भाव के कारण उच्च स्तरीय कार्यक्रम की सभी ने भरपूर प्रशंसा की।

No comments