जगदलपुर :- भारत सरकार नीति आयोग के द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में आकांक्षी विकासखंड का चयन कर विकास हेतु कई योजनाएं बनाई गई है। इसी के अंतर्ग...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर :- भारत सरकार नीति आयोग के द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में आकांक्षी विकासखंड का चयन कर विकास हेतु कई योजनाएं बनाई गई है।
इसी के अंतर्गत तोकापाल विकासखंड का भी चयन किया गया है। इसमें सभी विभाग इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। नीति आयोग के निर्देशानुसार 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक संपूर्ण भारत में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न कार्य आयोजित किया जा रहे हैं। इस क्रम में तोकापाल में भी शिक्षा से संबंधित कार्य किये जा रहे हैं।
विकासखंड स्तरीय शिक्षा संकल्प शिविर जिसमें विद्यार्थियों के बीच अनेक प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम स्थल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी विद्यालय तोकापाल प्रांगण था। इसमें विद्यार्थियों ने पड़ेगी बेटी तो बढ़ेगी बेटी पर वाद विवाद, डिजिटल लिटरेसी पर निबंध प्रतियोगिता, क्विज, गणित विज्ञान मेला ,पाक कला कुक विदाउट फायर, अंगना में शिक्षा, आदि कार्यक्रम किए गए कार्यक्रम के पश्चात विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर भारती प्रधान के निर्देश के अनुसार इस आयोजन में जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल पूनम सलाम, बी आर सी अजय शर्मा ,सहायक खंड शिक्षा अधिकारी तरुण ठाकुर, आत्मानंद प्राचार्य विधु शेखर झा, जयप्रकाश पाठक, सीएसी कमलेश कश्यप,नरेश कश्यप, लक्ष्मण राव, इरम रहीम, प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन संतोष कुमार कोर्राम एवं शैलेंद्र बिसेन ने किया।
इस अवसर पर निर्णायक के रूप में संकुल केंद्र तोकापाल और बड़े आरापुर के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थी और उपस्थित पालक ,शिक्षक शिक्षिकाओं ने सक्रियता से अपनी भूमिका निभाई।
No comments