Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान अंतर्गत 01 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

यह भी पढ़ें -

◆आत्मसमर्पित माओवादी मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत गोण्डेरास पंचायत ग्राम रक्षा दल (जीआरडी)के सदस्य के पद पर था सक्रिय। ◆आत्मसमर्पित माओवादी ...

◆आत्मसमर्पित माओवादी मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत गोण्डेरास पंचायत ग्राम रक्षा दल (जीआरडी)के सदस्य के पद पर था सक्रिय।


◆आत्मसमर्पित माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड काटना एवं नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटनाओं में था शामिल।

 


 दंतेवाड़ा(कृष्णा मंडल)-: जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री विकास कठेरिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छ.ग. शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर मलांगेर एरिया कमेटी का प्रतिबंधित नक्सली संगठन में गोण्डेरास पंचायत ग्राम रक्षा दल (जीआरडी) सदस्य देवा कवासी पिता हुंगा कवासी उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोण्डेरास नेडीपारा थाना गादीरास जिला सुकमा ने आज दिनांक 31.01.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), कमाण्डेण्ट 111वीं वाहिनी श्री नीरज यादव सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा, द्वितीय कमाण्ड अधिकारी श्री अश्वनी परमार 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) एवं डिप्टी कमाडेण्ट श्री विजयशंकर सिंह 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण कराने में 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।


 पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।

(लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 169 ईनामी माओवादी सहित कुल 666 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं)।

दंतेवाड़ा से कृष्णा मंडल की रिपोर्ट


No comments