Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर में पहुंचे भूतपूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत कुथर में प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया था। इस शिवि...

जगदलपुर : लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत कुथर में प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया था। इस शिविर में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भूतपूर्व चित्रकोट विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता लच्छू राम कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। 


अपने अभिभाषण में श्री कश्यप ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए, जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने भी आए हुए सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर अपनी समस्याएं उनसे कहीं। जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनकी समस्याओं का निराकरण किए जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी।


No comments