Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


गढ़िया में सीसी सड़क निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी की लहर

यह भी पढ़ें -

सरपंच  भरत बोले सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि जीवन को आसान बनाने और विकास को गति देने का माध्यम है जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा (विमलेंदु शेखर...

सरपंच  भरत बोले सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि जीवन को आसान बनाने और विकास को गति देने का माध्यम है

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा (विमलेंदु शेखर झा)। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम गढ़िया में सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है। इस अवसर पर ग्राम सरपंच भरत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्य शुभारंभ के दौरान सरपंच भरत ने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं होती, बल्कि इससे लोगों का जीवन आसान होता है और विकास के नए रास्ते खुलते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना है। गढ़िया में सड़क निर्माण की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान निरंजन बघेल, लालमन कश्यप, तुलसी सेठिया, संतोष कश्यप, मंगलू मौर्य, रामनाथ कश्यप, चेतन ग्वाल, दीनू मौर्य सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments