कोंडागांव : बीते बुधवार की रात केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अरंडी में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। अब तक इस व्य...
- Advertisement -
![]()
कोंडागांव : बीते बुधवार की रात केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अरंडी में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। अब तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स का क्रमांक CG 04 CY 1280 है, और वाहन के मालिक का नाम आत्माराम मांझी, पिता शोभाराम मांझी, दर्ज है।
![]() |
दुर्घटनाग्रस्त मोटरसायकल |
थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, तो वे तत्काल केशकाल थाना से संपर्क करें। किसी भी जानकारी के लिए आप सौरभ उपाध्याय (थाना प्रभारी) से मोबाइल नंबर 70007 30176 पर संपर्क कर सकते हैं।
![]() |
अज्ञात व्यक्ति। |
पुलिस की अपील:
"कृपया इस व्यक्ति की पहचान में हमारी मदद करें ताकि उसके परिजनों को सूचित किया जा सके और उसे उचित चिकित्सा सहायता मिल सके।"
No comments