Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर तीखा हमला: 'सेम पित्रोदा की बहाली कांग्रेस की विकृत राजनीतिक मानसिकता का सबूत'

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सेम पित्रोदा की पुनः नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पर ती...

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सेम पित्रोदा की पुनः नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले ने पार्टी के राजनीतिक चरित्र को बेनकाब कर दिया है।



श्री कश्यप ने कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत टैक्स लगाने और रंगभेद से जुड़े विवादित बयानों के बाद राहुल गांधी के सलाहकार पित्रोदा को पद से हटाया गया था। लेकिन कांग्रेस द्वारा अब उन्हें पुनः बहाल किए जाने से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के लिए देश के लोग नहीं, बल्कि सैम अंकल प्राथमिकता रखते हैं।"


वन मंत्री ने आगे कहा कि पित्रोदा की बहाली कांग्रेस की विकृत राजनीतिक मानसिकता को दर्शाती है। "विरासत टैक्स और रंगभेद जैसे बयान कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति के तहत दिए गए थे। विवाद के चलते पित्रोदा को हटाना महज वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा था। अब उनकी पुनः बहाली ने यह साबित कर दिया है कि ये बयान कांग्रेस का आधिकारिक स्टैंड है," श्री कश्यप ने कहा।


श्री कश्यप ने कांग्रेस पर समाज में अलगाव और घृणा फैलाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के बयान चुनावी नफे-नुकसान को ध्यान में रखकर दिए जाते हैं। दिखावे के लिए कार्रवाई करने के बाद निर्लज्जतापूर्वक पुनः बहाल किया जाता है।" उन्होंने अभिषेक मनु सिंघवी का उदाहरण देते हुए कहा, "जज बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म करते कैमरे में कैद हुए सिंघवी को प्रवक्ता पद से हटाने के बाद फिर प्रवक्ता बना दिया गया।"


श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के ये फैसले देश की गरिमा, लोकतांत्रिक और सामाजिक मर्यादा पर गहरी चोट करने वाले हैं। "इनकी जितनी निंदा की जाए, कम ही है," उन्होंने कहा।

No comments