बीजापुर: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित इल्मीड़ी के घने जंगलों में आज तड़के ग्रेहाउंड्स के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी टीम को घेर लि...
- Advertisement -
![]()
बीजापुर: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित इल्मीड़ी के घने जंगलों में आज तड़के ग्रेहाउंड्स के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी टीम को घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच भारी मुठभेड़ जारी है, जिसमें अब तक कई नक्सलियों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद हुआ है, साथ ही उसके पास से कई हथियार भी मिले हैं। हालांकि, इन खबरों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रेहाउंड्स के जवान इस क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और उन्होंने एक विशेष अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
मुठभेड़ की ताज़ा स्थिति की जानकारी मिलने पर हम आपको अपडेट करते रहेंगे।
No comments