बीजापुर : जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों की उपस्थिति की लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी। इसी सूचना ...
बीजापुर : जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों की उपस्थिति की लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी। इसी सूचना के आधार पर 16 जुलाई 2024 को बीजापुर, दंतेवाड़ा, और सुकमा जिलों से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीमें, जिसमें STF, DRG, CoBRA, और CRPF शामिल थे, विशेष अभियान पर रवाना हुईं।
17 जुलाई 2024 को जब सुरक्षा बल वापस लौट रहे थे, तब बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में STF के दो जवान शहीद हो गए और चार जवान घायल हो गए।
शहीद जवानों के नाम हैं:
1. कांस्टेबल भारत साहू, निवासी रायपुर
2. कांस्टेबल सत्येर सिंह कांग, निवासी नारायणपुर
घायल जवानों के उचित उपचार हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और उक्त क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है।
अधिक जानकारी पृथक से प्रेषित की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर सुरक्षा बलों के समर्पण और वीरता को दर्शाती है। हमारे जवानों की शहादत को नमन।
No comments