Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


जावेद खान : "भारतीय जनता पार्टी बनी इवेंट आर्गनाइज कंपनी, सत्ता में आते ही जनता की समस्याओं से आम जन का ध्यान भटकाने करती रहती है तरह तरह के इवेंट"

यह भी पढ़ें -

• भारतीय युवा मोर्चा पहले दिलाए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार फिर निलाले तिरंगा यात्रा -अजय बिसाई  • भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ...

• भारतीय युवा मोर्चा पहले दिलाए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार फिर निलाले तिरंगा यात्रा -अजय बिसाई 

• भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार पर लगाए खानापूर्ति का आरोप जवाब दे विष्णु सरकार -जावेद खान 



जगदलपुर : स्थानीय राजीव भवन में युवा कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आहुत की और भाजपा तथा भारतीय युवा मोर्चा को आड़े हाथों लिया,प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान और युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने संबोधित किया,अपने संबोधन में जावेद ने भारतीय जनता पार्टी को इवेंट आर्गनाइज कंपनी करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा इवेंट आर्गनाइज घोषित कर दिया,जावेद ने कहा जब कोरोना वायरस की चपेट में पूरा देश था और पीड़ितों को आक्सीजन सिलेंडर,अस्पतालों में बैंड और एम्बुलेंस की अति आवश्यकता थी तब नरेंद्र मोदी देश में ताली थाली बजाने का इवेंट चला रहे थे, देश के अस्पतालों में आक्सीजन और अस्पताल प्रबंधन को सुरक्षा कीट मुहैया कराने की बजाय अस्पताल स्टाफ पर पुष्प वर्षा करा रहे थे,आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी प्रधानमंत्री जी के पदचिन्हों पर चल रहे हैं वे प्रदेश का कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा का इवेंट जरूर करते हैं परंतु जब वही बेरोजगार कांवड़िये रोजगार देने की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से करते हैं तो मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सभी को रोजगार नहीं दे सकते,तन्खवाह देने बजट नहीं है कहकर अपनी चौखट से भगा देते हैं। जावेद ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी फिर से एक बार घर-घर तिरंगा यात्रा के नाम पर देश में इवेंट कर रही है और देश तथा प्रदेश के मूल समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने का कार्य करने जा रही है,जिसके लिए उन्होंने भारतीय युवा मोर्चा को चुना है, जावेद ने कहा भारतीय युवा मोर्चा को आज घर-घर तिरंगा यात्रा निकालने से पहले प्रदेश सरकार से चुनाव के पूर्व जनता से किए वादों को पूरा करने दबाव बनाना चाहिए, युवा मोर्चा को भाजपा के बड़े नेताओं और सरकार से यह सवाल पूछने चाहिए जिसमें प्रति वर्ष 1 लाख युवाओं को रोजगार देने,युवाओं को ऊंची शिक्षा देने, उनके जीवन स्तर को सुधारने,महिलाओं को 450/- रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराने,प्रदेश में 18 लाख 50 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाने और प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का वादा चुनाव के दौरान इन्होंने किया था उसका क्या हुआ,जावेद ने कहा भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत आज स्वयं विष्णु देव साय की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं और प्रदेश की सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं तथा सरकार केवल खानापूर्ति कर रही है ये आरोप लगा रहे हैं,लैलूंगा की एक सभा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन समस्या निवारण से जनता को किसी तरह का कोई लाभ नहीं हो रहा कह रहे हैं और अपनी ही सरकार पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं यही बात तो पिछले छः महिने से कांग्रेस और प्रदेश की जनता कह रही हैं,परंतु सत्ता के नशे में चूर भाजपाई नेताओं को जन समस्या से कोई सरोकार नहीं है ये जन समस्या निवारण शिविर को भी इवेंट का रूप देकर केवल मीडिया में फोटो खिंचवाने का कार्य कर रहे हैं।

                    वहीं युवा कांग्रेस के बस्तर जिला शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज घर-घर तिरंगा यात्रा के नाम पर केवल दिखावा और नौटंकी कर रही है, भाजपा को ना तिरंगे से प्रेम है और ना ही देशवासियों से ये तो केवल नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह नौटंकी कर रही है,अजय ने कहा यह सर्वविदित है भाजपा आरएसएस मुख्यालय से संचालित होती है जिस आरएसएस मुख्यालय में आजादी के 52 साल तक तिरंगा नहीं फहरा,जब किसी ने आरएसएस मुख्यालय में किसी ने तिरंगा फहराने की कोशिश की तो यही आरएसएस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तक का कार्य कर चुकी है,भाजपा उसी आरएसएस के अधीन कार्य करती है जिसने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को देश के लिए अशुभ बताने से भी पीछे नहीं हटी और एक रंग के केसरिया ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज घोषित कराने का सपना आज भी आरएसएस देखती है,ऐसे में भाजपा और भाजपा सरकार का तिरंगा प्रेम केवल दिखावा मात्र प्रतीत होता है, यदि भाजपा और युवा मोर्चा सच में तिरंगे से प्रेम करते हैं तो उन्हें सबसे पहले अपने आप को संघ से पृथक कर देश की जनता के सामने असली राष्ट्रवादी होने का सबूत देना चाहिए अन्यथा उनका इस तरह का हर एक आयोजन सिर्फ़ और सिर्फ़ दिखावा और देश प्रदेश की जनता का ध्यान मूल विषयों से भटकाने जैसा ही प्रतीत होते रहेगा,अजय ने कहा नोटबंदी और धारा 370 से आतंकवाद की कमर टूटने का दावा भी भाजपा का जुमला ही निकला क्योंकि पिछले 5 सालों में 1070 आतंकी हमले देश में हो चुके हैं और जम्मू-कश्मीर में 308 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं ऐसे में भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर केवल नौटंकी कर रही है।प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान,प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह,युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई,युवा कांग्रेस के शहर जिला उपाध्यक्ष संदीप दास,एन एस यू आई के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप,एन एस यू आई के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता उस्मान रजा उपस्थित थे।

No comments