Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


गादीरास धान खरीदी केंद्र मे धान खरीदी हुआ प्रारम्भ

यह भी पढ़ें -

• पहला टोकन महिला किसान श्रीमती सुल्बति जैतराम का 60 क्विंटल धान रहा : सुकमा : जिले के गादीरास में बुधवार को इस विपणन वर्ष 2024-25 की पहली...

• पहला टोकन महिला किसान श्रीमती सुल्बति जैतराम का 60 क्विंटल धान रहा :

सुकमा : जिले के गादीरास में बुधवार को इस विपणन वर्ष 2024-25 की पहली धान खरीदी की गई गादीरास स्थित धान उपार्जन केंद में आज 6 किसान धान लेकर धान खरीदी केंद्र पहुँचे वही पहला टोकन श्रीमती सुल्बति जैतराम का रहा जिन्होंने इस वर्ष का पहला टोकन 60 क्विंटल धान विक्रय करने का टोकन लिया था वही दूसरे नंबर में राजेंद्र सिंह भदोरिया ने भी धान विक्रय करने के लिए 39 क्विंटल का टोकन लेकर धान विक्रय करने गादीरास खरीदी केंद्र पहुंचे 

किसान चिंता बेवा, रामाराव वेट्टी, दिलीप कुमार भीमा,लखमू इन सभी किसान जो धान खरीदी केंद्र धान लेकर पहुँचे थे धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ साथ जनप्रतिनिधि एव गादीरास के ग्रामीणों द्वारा सर्व प्रथम तराजू की विधिवत पूजा अर्चना किया गया जिसके बाद किसानों के द्वारा लाये गये धान की तौल चालू किया गया तत्पश्चात वही किसानों को भी तिलक लगाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बरसे प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरुण सिंह भदोरिया विनोद सिंह बैश इंद्र लाल सेठिया दुर्जन सेठिया हड़मा राम और धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक मनोज वासनिकर जिला सहकारी बैंक मैनेजर मनीष विश्वकर्मा शिखर चंद कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक वेट्टी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी बृजलाल सेठिया सहित बड़ी सख्या में ग्रामीण उपस्तिथ रहे।


प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरुण सिँह भदौरिया ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी से बारदाना और टोकन से सम्बंधित जानकारी भी ली वही कहा की भाजपा जो कहती है। वो करती है। हमारे घोषणा पत्र में धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल में खरीदने का वादा किया था जिसके बाद छत्तीसगढ़ मे भाजपा की सरकार आने के बाद छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वर्तमान मे छतीसगढ़ मे किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान ख़रीदने का वादा को पूरा किया है हमारी सरकार किसानो की एक एक धान की दाना को खरीदेगी हमारी छतीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानो को आर्थिक रूप से सबल बनाएंगी 



No comments