जगदलपुर : आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी तरह सक्रिय हो गई है। महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने शुक्रवार, 7 फर...
जगदलपुर : आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी तरह सक्रिय हो गई है। महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने शुक्रवार, 7 फरवरी 2025 को भी 'जन आशीर्वाद कार्यक्रम' के तहत शहरभर में व्यापक जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न वार्डों में जनता से मुलाकात कर समर्थन मांग रहें हैं।
कार्यक्रम का शेड्यूल:
सुबह 10:00 बजे संजय मार्केट से शुरू होगा यह अभियान लोकमान्य तिलक वार्ड (10:30 बजे) और कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड (11:20 बजे) तक जारी रहेगा। दोपहर में अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड (12:10 बजे), दलपट सागर वार्ड (1:00 बजे), रमैया वार्ड (1:50 बजे) और इंदिरा वार्ड (2:40 बजे) में जनसंपर्क किया गया। अंत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड (3:30 बजे) में कार्यक्रम समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे, 
मतदान की तारीख:
जगदलपुर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी 2025 को होगा। भाजपा ने अपने प्रचार में शुरुआत से ही तेजी रखी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा का यह जनसंपर्क अभियान आगामी चुनावों में कितनी सफलता दिला पाता है।

 
  
 
  
 
  
 
  

 
 
 
 
 Posts
Posts
 
 
No comments