जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) :- गत रात्रि तोकापाल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता एक दुखद सड़क दुर्घटना का शिकार ...
जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- गत रात्रि तोकापाल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता एक दुखद सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विनायक गोयल तत्काल मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लेते हुए घायल कार्यकर्ता को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर करवाया।
विधायक श्री गोयल स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुँचे और वहां उपस्थित चिकित्सकों से चर्चा कर कार्यकर्ता को शीघ्र और समुचित इलाज प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी या कमी न हो।
विधायक विनायक गोयल ने कहा, "मैं ईश्वर से हमारे समर्पित कार्यकर्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। पार्टी के हर कार्यकर्ता का सुख-दुख मेरा अपना है और मैं सदैव उनके साथ खड़ा हूँ।"
भाजपा संगठन अपने हर कार्यकर्ता को परिवार का हिस्सा मानता है, और संकट की इस घड़ी में पार्टी पूरी तरह उनके साथ है।
No comments