Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

इनरव्हील क्लब द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस पर महिलाओ को स्किल डेवलपमेंट हेतु किया जाएगा वर्कशॉप

यह भी पढ़ें -

◆महिलाएं समाज में अपना योगदान देकर एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग दे सके - लाइबा चामड़िया जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा) :- इनरव्ह...


◆महिलाएं समाज में अपना योगदान देकर एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग दे सके - लाइबा चामड़िया


जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा) :- इनरव्हील क्लब जगदलपुर द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष में महिलाओ को स्किल डेवलपमेंट में सक्षम बनाने के उद्देश्य से  पार्टी मेकअप एवं ग्रूमिंग की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।



    इस वर्कशॉप में जगदलपुर की प्रसिद्ध ब्यूटिशियन पूजा भाटिया द्वारा महिलाओ को पार्टी मेकअप एवं  ग्रूमिंग की सम्पूर्ण जानकारी और लाइव मेकअप मॉडल पर डेमो दिया जायेगा।

     क्लब की सचिव प्रीती आज़ाद द्वारा जानकारी दी गयी कि वर्कशॉप 22 जुलाई को शाम  04 बजे से 06 बजे तक होटल 

अविनाश इंटरनेशनल के कलिंगा हॉल में आयोजित किया जायेगा जिसका पंजीयन सीमित रहेगा और 21 जुलाई तक खुला रहेगा और पंजीयन शुल्क मात्र 499 का होगा जिसमे इनरव्हील क्लब द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ़ पार्टिसिपेशन दिया जायेगा और कार्यक्रम उपरांत सभी पार्टिसिपेंट्स के लिए हाई-टी  की व्यवस्था रहेगी।कार्यक्रम के अधिक जानकारी इच्छुक  9174477922  एवं  7987622708 पर कर सकते है   

    क्लब की अध्यक्ष  लाईबा  चामड़िया  द्वारा जानकारी दी गई  की इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य  महिलाओ में स्वरोजगार और कौशल विकास से सशक्तिकरण प्रदान करना है ताकि महिलाये भी समाज में अपना योगदान देकर एक बेहतर राष्ट्र के  निर्माण में अपना सहयोग दे सके।

No comments