जगदलपुर: देश में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बस्तर के लालबाग मैदान में पहली ब...
जगदलपुर:
देश में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बस्तर के लालबाग मैदान में पहली बार राष्ट्रीय स्वदेशी मेला स्वावलंबन की ओर बढ़ता भारत का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला आगामी 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को इस मेले के ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री साय ने मंच द्वारा स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार-प्रसार और गृह उद्योग, लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नींव का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेलों की जानकारी भी ली और बस्तर में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के संभाग संयोजक डॉ. राम राकेश जांगिड़, प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, प्रदेश संपर्क प्रमुख सुब्रत चाकी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, सौमित्र गुप्ता, नवीन शर्मा सहित कई स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments