◆जगदलपुर जिले में मादक पदार्थ की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी ◆जप्त गांजा को आरोपी के द्वारा उड़ीसा राज्य से जिला उमरिया मध्यप्रदेश ले ज...
◆जगदलपुर जिले में मादक पदार्थ की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी
◆जप्त गांजा को आरोपी के द्वारा उड़ीसा राज्य से जिला उमरिया मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था।
जगदलपुर :- उडीसा राज्य से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ( भा. पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 06.09.25 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने कब्जे के काला रंग के पीठठू बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर मलकानगिरी उडीसा राज्य से छ.ग. जगदलपुर की ओर जाने वाले बस का इंतजार कर रहा है कि सुचना पर हमराह पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 मेनरोड के पास पहुंचकर देखे मुखबीर के बताये हुलिये के एक व्यक्ति बस का इंतजार करते मिला जिसे घेराबंदी कर पकडे पुछताछ करने पर अपना नाम हरीराम केंवट पिता श्याम चरण केंवट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भमराहा पोस्ट बिजौरी तहसील मानपुर थाना मानपुर जिला उमरिया (मध्यप्रदेश) का रहने वाला बताया।
आरोपी के कब्जे के काला रंग के पीठठु बैग को चेक करने पर 03 पैकेट सैलोटेप से लिपटा हुआ कुल वजन 7.006 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 70,000/- रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से एक आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश करने रवाना किया गया है।
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक
संतोष सिंह, सउनि जदुराम बघेल, प्रधान आरक्षक धरम कश्यप, आरक्षक दशरू नाग ,सैनिक राजकुमार का विशेष योगदान रहा है।


No comments