Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

हिन्दी दिवस पर विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत सिंह में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने विविध सांस्कृतिक...

Slide 1
Slide 2
Slide 3

जगदलपुर:   शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत सिंह में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 9वीं के छात्र अनिकेत ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद हिन्दी के व्याख्याता चन्द्र प्रकाश देवांगन ने कविता पाठ करते हुए भारतेन्दु हरिश्चंद्र, गोस्वामी तुलसीदास सहित अनेक साहित्यकारों की कृतियों और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, राजा राममोहन राय और महात्मा गांधी के विचारों को भी साझा किया।

कक्षा 9वीं के अनिकेत ने हिन्दी साहित्य का इतिहास और साहित्यकारों के नाम बताते हुए हिन्दी भाषा के महत्व को रेखांकित किया। वहीं व्याख्याता श्रीमती आशा रानी पटनायक ने हिन्दी को राजभाषा का दर्जा मिलने और 14 सितम्बर को संविधान में शामिल किए जाने की पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में कवियों की भूमिका को भी बताया।

छात्रा रिद्धि साहू ने भावपूर्ण कविता पाठ कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। प्राचार्य श्रीमती विनीता बेंजामिन ने माखनलाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध रचना पुष्प की अभिलाषा का पाठ करते हुए हिन्दी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया।

अंत में व्याख्याता चन्द्र प्रकाश देवांगन ने "राजभाषा मातरम्, हिन्दी भाषा मातरम्" गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Slide 1
Slide 2

No comments